फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के पर्व में बनाए रखे शांति

Mon, 11 Mar 2019 11:32 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव होली के पर्व में बनाए रखे शांति
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजापुर। आगामी 20 मार्च को होली के पर्व को देखते हुए व लोकसभा के चुनाव को देखते हुए थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने पीस कमेटी की बैठक लिया। जिसमें ग्राम प्रधान, समाज सेवी व अल्पसंख्यक वर्ग के लोग शामिल हुए। पीस कमेटी में थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने कहा कि होली का त्योहार भाईचारा के साथ मनाए। शराब पीकर उपद्रव व झगड़ा करना दंडनीय अपराध है। बताया कि राजापुर क्षेत्र में 95 गांवों में होली के पर्व में 150 स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है। गांव में कोई भी घटना होने पर इसकी जानकारी दे। राजनैतिक दलों के नेताओं से कहा कि लोकसभा के चुनाव को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर बैनर पोस्टर न लगाए। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत राजापुर संजय जायसवाल,  प्रमोद कुमार द्विवेदी, रमानुज द्विवेदी, श्याम सुंदर मिश्रा, सतीश मिश्रा, वीरेंद्र पांडेय, राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रवीन सोनकर, राजेश केसरवानी, अशोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें