फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। मऊ थाना क्षेत्र के बरवार गांव में पत्नी से विवाद होने पर पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराया है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक बरवार गांव निवासी किसान देशराज (38) पुत्र कटारी केवट नशे का आदी था। इसी के चलते उसकी पत्नी सावित्री अपने बच्चों को लेकर बहन के साथ कटनी मप्र में रहने लगी थी। वहीं मजदूरी कर बच्चों का लालन पालन कर रही थी। 26 मई को देशराज के भाई की पुत्री लक्ष्मी की शादी होने पर सावित्री बच्चों के साथ गांव आई थी। 27 को विदाई होने के बाद शाम को सावित्री भी बच्चों के साथ कटनी जाने की बात घर में कही। इसे लेकर देशराज का सावित्री से विवाद होने लगा। रात को सभी लोग खाना खाकर सो गये तभी कमरे में देशराज ने साफी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने जब यह देखा तो कोहराम मच गया।
मृतक के बड़े भाई रामनरेश ने बताया कि चार भाइयों में तीसरे नंबर का देशराज नशे का आदी था। इसी के चलते अपने हिस्से की भूमि बेच दिया था। इस पर पत्नी सावित्री घर छोड़कर बच्चो के साथ बहन के यहां रहने लगी। बीते दिनो घर में शादी थी। पत्नी भी निमंत्रण पर आई थी। जब वह वापस जाने लगी तो विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर देशराज ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मृतक के दो पुत्र, एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें