फोटो-17सीकेटीपी- 13- परिचय- हनुमानधारा में रोपवे में सुरक्षा की जांच करता एनडीआरएफ का जवान। सं
खोही।लक्ष्मण पहाड़ी रोपवे और और हनुमान धारा में एनडीआरएफ की टीम ने मॉकड्रिल की। इस दौरान अग्निश्मन विभाग सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम इसमें शामिल रही।
बुधवार को लक्ष्मण पहाड़ी व दामोदर कंपनी हनुमानधारा में आपदा रोपवे पर एक परिदृश्य तैयार किया गया।दोनों स्थानों पर स्थित रोपवे में तकनीकि खराबी के कारण कुछ यात्री फंस गए थे। इसकी जानकारी दी गई। एनडीआरएफ के नियंत्रण कक्ष एवं संबंधित हितधारकों को आपात प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
वाराणसी की एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची। ऑपरेशन, बेस, कमांड, पोस्ट मेडिकल पोस्ट स्थापित किए गए। इस मौके पर शामिल रहे। तहसीलदार हिमांशु द्विवेदी, रोपवे प्रबंधक सोमनाथ सरकार व दामोदर कंपनी के प्रतिनिधि आदि शामिल रहे।