फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चालकों की खींचतान में यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 05 सीकेटीपी 30 रेलवे स्टेशन के गेट पर खड़े ऑटो। संवाद
विज्ञापन


फोटो 05 सीकेटीपी 31 रेलवे स्टेशन के गेट पर ऑटो में बिठाने को यात्री को खींचता चालक। संवाद
स्टेशन के गेट से बाहर निकलते ही यात्रियों को बैठाने के लिए ऑटो चालकों में मचती होड़
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। रेलवे स्टेशन चित्रकूट में यात्रियों को ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन के गेट के बाहर निकलते ही यात्रियों को वाहनों में बैठाने के लिए जबरन खींचा जाता है। उनका सामान भी रख लिया जाता है जिससे यात्रियों को परेशानी होती है।
इस खींचतान के कारण चालकों के बीच अक्सर विवाद होता है, जिससे यातायात बाधित होता है और जाम लग जाता है। चित्रकूट में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन से पहुंचते हैं। गेट के बाहर ऑटो और ई-रिक्शा चालक यात्रियों का इंतजार करते हैं। वे यात्रियों को पकड़कर अपने वाहनों में बैठाने का प्रयास करते हैं। यदि कोई यात्री आनाकानी करता है तो उसे जबरन बैठाने की कोशिश की जाती है। उसका सामान भी उठा लिया जाता है।
विज्ञापन

हमीरपुर से आए हरिशंकर राजपूत ने बताया कि उनका सामान जबरन रख लिया गया। दतिया से आए राजीव दीक्षित ने कहा कि चार-पांच चालकों ने उन्हें घेर लिया। एक वाहन में बैठने पर चालक आपस में झगड़ने लगे। प्रतापगढ़ के राम प्रताप सिंह ने बताया कि उनके ई-रिक्शा के सामने दूसरे ई-रिक्शा खड़े हो गए। इससे गेट पर जाम लग गया।
ऑटो चालक रामू तिवारी और अमित पटेल ने बताया कि ई-रिक्शा बढ़ने से उन्हें सवारियां कम मिलती हैं। चालकों ने किसी भी बदसलूकी से इन्कार किया और यात्रियों की सहायता करने की बात कही। ई-रिक्शा चालक महेंद्र यादव और राजू प्रजापति ने भी अधिक ई-रिक्शा होने से सवारियां मिलने में मुश्किल बताई। उन्होंने स्वीकार किया कि इसी वजह से सवारियां बैठाने को लेकर आपस में विवाद होता रहता है।
विज्ञापन



बोले जिम्मेदार-

कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि स्टेशन के बाहर यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्टेशन मार्ग पर जाम लगने से रोकने को बैरिकेडिंग लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें