फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों पर लटकी न दिखे सवारियां

Sat, 06 Feb 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी में मौनी अमावस्या मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि जिन स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था है, उसी स्थान पर वाहन खड़े किए जाएं। पार्किंग के अलावा अन्य स्थान पर वाहन खड़े मिले तो कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कोतवाली, रामघाट व परिक्रमा मार्ग में खोया-पाया केंद्र खोले जाने के साथ ही नियंत्रण कक्ष और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएं। विद्युत विभाग के एक्सईएन को जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि मेले के दौरान विद्युत कटौती नहीं हो। डीपीआरओ व नगर

 पालिका ईओ को मेला क्षेत्र, परिक्रमा मार्ग, रामघाट आदि स्थानों पर सफाई कराने के निर्देश दिए। एक्सईएन सिंचाई प्रखंड को रामघाट की सीढ़ियों पर सफाई व मंदाकिनी घाट व धारा में बैरीकेटिंग कराने, जंजीर की व्यवस्था कराने आदि के आदेश दिए। पेयजल के लिए पूरे मेला क्षेत्र में जलापूर्ति कराने और सीएमओ को मेले के दौरान चिकित्सकों की टीम, दवा व एंबुलेंस की व्यवस्था कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी केशव कुमार चौधरी ने कोतवाली निरीक्षक, टीआई और सीतापुर चौकी प्रभारी को निर्देश दिया कि मेले के दौरान कोई टेंपो चालक मानक से अधिक सवारी न बैठाएं। इस दौरान ट्रेन के छतों पर कोई भी यात्री यात्रा न करें। इस मौके पर एडीएम महेश चंद्र शर्मा, एएसपी आरडी चौरसिया, एसडीएम रजनीश कुमार मिश्र, पर्यटन अधिकारी डा. कल्याण सिंह यादव, ईओ लालचंद सरोज व जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें