फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रेन से गिर कर यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। मुंबई से बिहार जा रहा एक यात्री बासा पहाड़ व बराह माफी रेलवे स्टेशन के बीच में चलती ट्रेन से गिर गया और घायल हो गया। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोकी और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बिहार के समस्तीपुर जिले के कपूरी ग्राम थाना के रानी टोला निवासी पप्पू ने बताया कि वह पिता अमलेश कुमार (48) के साथ मुंबई से गांव आ रहा था। पिता ट्रेन के गेट में बैठे थे। अचानक नींद आ जाने से गिर गए। यात्रियों ने शोर मचाया और चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया। वहां से रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें