फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
= जमीन की नाप करने के नाम पर ली आठ हजार की रिश्वत, वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। पहाड़ी क्षेत्र के पटिया जप्ती गांव निवासी एक किसान से रिश्वत लेने के आरोप की जांच में पुष्टि होने पर एसडीएम अजय यादव ने लेखपाल ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है।
पटिया जप्ती निवासी दिनेश राजपूत ने बताया कि उसने गांव में ही एक बीघा आठ बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। उसकी नाप कराने के नाम पर लेखपाल 10 हजार रुपये मांग रहे हैं। आठ हजार रुपये लेखपाल को खेत में पास बुलाकर दे दिये, इसके बाद भी नाप नहीं की। रुपये देने का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो का पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अब लेखपाल व उसके साथी धमकी दे रहे हैं। एडीएम स्वप्निल यादव ने शिकाययी पत्र मिलने के बाद एसडीएम को जांच करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम अजय यादव ने बताया कि नायब तहसीलदार हिमांशु द्विवेदी से मामले की जांच करायी गयी। जांच रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें