फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः पार्सल विशेष ट्रेन अब 15 मई तक चलेगी, लॉकडाउन के चलते किया गया परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट में कोविड-19 लॉकडाउन को बढ़ाए जाने के बाद से रेलवे विभाग ने पार्सल विशेष ट्रेन का परिचालन अब 15 मई तक कर दिया है। पहले इसका संचालन तीन मई तक ही होना था।
विज्ञापन

पार्सल विशेष ट्रेन प्रयागराज व झांसी से चलाई जाएगी। प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ सुनील कुमार ने बताया कि प्रयागराज से झांसी के लिए सात बजे ट्रेन चलेगी। जो मानिकपुर स्टेशन में 8 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी। 8 बजकर 40 पर रवाना होगी।
चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन मेेें 9 बजकर 10 मिनट पर आएगी 9 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी। बांदा में 10 बजकर 15 मिनट पर आएगी। 10 बजकर 20 पर रवाना होगी। महोबा जं. 11 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। 11 बजकर 15 मिनट रवाना होगी। झांसी 13 बजकर 40 मिनट पर पहुुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह से झांसी उमरे के पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि झांसी से प्रयागराज तक के लिए पार्सल विशेष ट्रेन सुबह सात बजे तक चलेगी। महोबा जं. में 9 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। 9 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी।
बांदा में 10 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी। 10 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी। चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर 11 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी। 11 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी। मानिकपुर जंक्शन पर 12 बजे पहुंचेगी। 12 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी। प्रयागराज 13 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें