चित्रकूट। नक्सली हमले में शहीद हुए 22 जवानों को बुंदेली सेना ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। सोमवार की देर शाम शहर के शहीद पार्क में कैंडल जलाकर उनकी शहादत को नमन किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर सभी ने कहा कि इन शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। शहीद के परिजनों की हर संभव मदद की जाए। इस दौरान बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, अतुल सिंह, लाला श्रीवास्तव, सुनील सिंह, सुधाकर, सुरेश व विजय आदि मौजूद रहे। (संवाद)