फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की वारदात से शिक्षकों में दहशत

Thu, 06 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
दो शिक्षकों के अपहरण की वारदात से शिक्षकों में दहशत है। ये इस कदर डरे हैं कि गुरुवार को बीहड़ों के कई स्कूलों में शिक्षक गए ही नहीं। शिक्षकों ने तुलसी पार्क में बैठक कर तय किया कि सुरक्षा को लेकर जल्द ही रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को मानिकपुर ब्लाक के निही चिरैहा प्राथमिक स्कूल से बदमाशों ने दो शिक्षकों का अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने शिक्षकों की जमकर पिटाई की और इनके मोबाइल और रुपये छीन लिए थे। लगभग दो किमी ले जाने के बाद छोड़ा था। इस घटना से शिक्षकों में दहशत रही।

शिक्षकों ने तुलसी पार्क में बैठक कर इस बात पर आक्रोश जताया कि इस मुद्दे पर प्रशासन संवेदनशील नहीं है। निर्णय लिया गया कि सात अगस्त को फिर सभी ब्लाकों में ब्लाक स्तरीय बैठक की जाएगी। इसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही आठ अगस्त को बीएसए कार्यालय के पास से मशाल जुलूस निकालने की रूपरेखा बनी।
विज्ञापन


तय किया कि रविवार को फिर तुलसी पार्क में शिक्षक संगठनों की बैठक की जाएगी। बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि मुरकटा के प्रधानाध्यापक मतगंजन प्रसाद के साथ हुई घटना के बाद बीएसए ने आश्वासन दिया था कि इनका यहां से स्थानांतरण कर दिया जाएगा पर अभी तक ऐसा नहीं किया गया।

शिक्षकों का कहना है कि जिले की भौगोलिक स्थिति के मद्देनजर स्थानीय शिक्षकों को बीहड़ के स्कूलों में समायोजित किया जाए। बैठक में उदयभान सिंह, अवधबिहारी सिंह, अखिलेश पांडे, लवकुश द्विवेदी, लवलेश कुशवाहा, दौलत राम, अमरनाथ यादव, बृजेश कुशवाहा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, अशर्फीलाल सिंह भी मौजूद रहे। उधर, मानिकपुर प्रतिनिधि के अनुसार, कल की घटना से पाठा के बीहड़ी इलाके के कई स्कूलों में पठन-पाठन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें