फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पनहाई जंगल की आग एमपी सीमा पहुंची, दो वनकर्मी झुलसे

Fri, 17 Apr 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के पनहाई जंगल में भीषण आग लग गई है। यह आग यूपी सीमा से सटे मध्यप्रदेश के मझगवां क्षेत्र के रोहनिया जंगल तक पहुंच गई। आग बुझाते समय वन विभाग के दो कर्मचारी बेहोश हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




रानीपुर टाइगर रिजर्व के निही चिरैया बीट के कोडरियां जंगल में आग लगी थी। बरगढ़ रेंज के पनहाई जंगल में भी भीषण आग लगी है। यह आग शुक्रवार को मध्यप्रदेश के रोहनिया जंगल में पहुंच गई। वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे थे। इसी दौरान रामकृष्ण पांडेय और गोविंद यादव आग की चपेट में आने से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए मझगवां के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग सतना के उप वन मंडल अधिकारी अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। आग पांच किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं।



आग बुझाने के प्रयास

आग लगे स्थानों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां नहीं पहुंच सकतीं। इस कारण वन विभाग के कर्मचारी झाड़-झंकार से आग बुझा रहे हैं। आग घने जंगल में पांच किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है। मानिकपुर रेंज अधिकारी सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी सीमा में आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि कई स्थानों पर आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें