फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में एक दिन पूर्व ही पंडाल तैयार, पीएम का इंतजार

विज्ञापन
फोटो- 4- भरतकूप के गोंडा गांव में प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए जर्मन तकनीक से तैयार पंडाल - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रधानमंत्री के आगमन से एक दिन पूर्व मंच व विशाल पंडाल स्थल तैयार हो गया है। पंडाल की भव्य सजावट की गई है। लगभग एक लाख कुर्सियां बैठने के लिए मंच स्थल पर पहले से लगा दी गई। इसके साथ पानी, भोजन और बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। जनपद में एसपीजी व पैरामिलिट्री ने डेरा जमा लिया है। प्रमुख सचिव उद्योग आलोक कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाओं में कोताही न बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही हवाई सर्वे भी शुरू हो गया है। प्रमुख सचिव उद्योग आलोक कुमार ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया है। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश जारी करें। भारी तादाद में पैरामिलीट्री व पीएसी बल तैनात करने को डेरा जमा लिया है। हेलीकॉप्टर के माध्यम से हवाई सर्वे कर सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है। चित्रकूटधाम मंडल से 5 अपर जिलाधिकारी, 15 उप जिलाधिकारी डयूटी पर लगाए गए हैं। केंद्रीय व प्रदेश स्तर के सचिव जनपद में है। एसपीजी के उच्चाधिकारियों ने डीएम के साथ बैठक की।
विज्ञापन

----------------
12 स्थानों पर बनाए गए बैरियर
चित्रकूट। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही वहां से गुजरने वाले वाहनों को कंट्रोल करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 12 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। इसमें बेड़ी पुलिया चौराहा, पर्यटक तिराहा, सीतापुर, चितरा गोकुलपुर, तिराहा, खोही, रोड़, चित्रकूट में खोही तिराहा, संग्रामपुर तिराहा, भरतकूप मंदिर तिराहा, बघेलाबारी तिराहा, मेन बांदा रोड बदौसा, रसिन बांध तिराहा, सभा स्थल से दो किमी आगे रसिन बांध तिराहा, सभा स्थल से दो सौ मीटर आगे नट बाबा को जाने वाले तिराहा, भरतकूप मुख्य चौरहा, शिवरामपुर तिराहा शामिल हैं।
-----------------
15 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था
चित्रकूट। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर 15 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जहां 2350 वाहनों की पार्किं ग की व्यवस्था की गई है। इसमें सात पार्किंग कर्वी की तरफ व 8 पार्किंग स्थल बांदा की तरफ बनाए गए हैं। कर्वी की तरफ वाले 8 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

---------------
अधिकारियों ने डाला डेरा
चित्रकूट। कार्यक्रम के लिए केंद्र सरकार के अधिकारियों ने भी जिले में डेरा जमा लिया है। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव अश्विनी कुमार व निदेशक डॉ. यूपी शुक्ला ने कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक टीपी शाही से चर्चा किया।
------------
सीमाओं में बढ़ाई गई चौकसी
चित्रकूट। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में चल रहे समर्थन व विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। यूपी, एमपी सीमा पर आने जाने वाले लोगों पर विशेष सतर्कता रखी जा रही है।
---------
सभा स्थल तक पहुंचाए जाएंगे लाभार्थी
चित्रकूट। सभा स्थल पर लाए जाने वाले लाभार्थियों में स्वयं सहायता समूह 2500, पीएम ग्रामीण आवास योजना 2500, आयुष्मान भारत 1000, उज्जवला योजना 50, किसान सम्मान निधि1000, समाज कल्याण योजना 200, श्रम संबंधी योजना 700, शिक्षा संबंधी योजनाएं 200, पोषण संबंधी योजना 200, स्वच्छ भारत मिशन 1000, भूमि अधिग्रहीत भू स्वामी 100, पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना 200, उद्यान विभाग योजना से 100, मत्स्य विभाग से 100 लाभार्थी सभा में पहुंचेंगे।
-----------
भाजपा कार्यकर्ताओं में नहीं है तालमेल
चित्रकूट। भीड़ जुटाने में लगाए गए भाजपा के कार्यकर्ताओं की आपस में तालमेल नहीं मिल रहा है। कई नेता मात्र मोबाइल के माध्यम से एक दूसरे को संदेश भेजने व फोटो के मैसेज भेजने के कार्य में लग हुए है। जबकि हकीकत कुछ और ही दिख रही है। शहर सहित कई मोहल्ले में आम जनता से संपर्क करते हुए भाजपा के नेता नहीं दिखे। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने बताया कि कई दिनों से भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संपर्क कर रहे है। सभी एक होकर कार्य कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें