बैठक में जानकारी देतीं जिला पंचायत की अध्यक्ष मैना देवी।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। विकास कार्यों सहित अन्य योजनाओं को लेकर शुक्रवार को जिला पंचायत की कार्यालय स्थित सभागार में बैठक हुई। इसमें बजट की धनराशि कम आने पर पंचायत सदस्यों ने नाराजगी जताई। जिला पंचायत अध्यक्ष मैना देवी ने बताया कि पंचम राज्य वित्तीय बजट के अंतर्गत छह करोड़ की धनराशि में शासन से मात्र 90 लाख रुपये ही मिले हैं।
बैठक में गांवों में पाइप लाइन डालने की योजना व अन्य कार्यों को लेकर चर्चा की गई। कहा गया कि गांवों क ो स्वच्छ रखने के लिए घरों से निकलने वाले गंदे पानी के लिए सीवेज ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाएगी। प्रदूषण रोकने के लिए प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सदस्य पंकज यादव व सिद्धार्थ पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में कई विकास कार्य नहीं हुए हैं। उन्होंने सड़कों की मरम्मत कराए जाने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य राकेश कुमार ने कहा कि विभाग की जमीन कहां-कहां है, इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यों के सुझाव के अनुरूप ही कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर सिंह यादव, कृपा शंकर निषाद, रीना देवी, जयराज सिंह, रज्जन यादव, अनिल प्रधान, छोटेलाल, ब्लाक प्रमुख बालमुकुुंद, ब्लाक प्रमुख मानिकपुर ज्योत्सना देवी, विद्या सागर, अपर मुख्य अधिकारी सुरेंद कुमार वर्मा, अभियंता भगत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पांडेय व मनीष कुमार लोधी मौजूद रहे।