फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में पांच दुकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। एक रात में ही चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए पुलिस थाने के आस पास की पांच दुकानें के ताले तोड़कर लगभग डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही मंडौर गांव में एक रात में तीन स्थानों पर चोरी हुई थी।
विज्ञापन

कस्बा में मोबाइल शाप संचालक अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार की रात को वह दुकान बंद कर घर गया। मंगलवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो दोनों ताले टूटे मिले। अंदर देखा तो पता चला कि लगभग एक लाख रुपये के मोबाइल व अन्य सामग्री चोरी हो गई है। बस स्टैंड के पास पान की दुकान संचालक सोनू गर्ग ने बताया कि उसकी दुकान का भी ताला टूटा मिला। लगभग दस हजार रुपये की सामग्री चोरी हुई। एक माह के अंदर उसकी दुकान का तीसरी बार ताला टूटा है। साइकिल स्टोर संचालक राकेश साहू ने बताया कि उसकी भी दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 30 हजार रुपये का माल पार कर दिया है। इसके अलावा चाय पान की दुकान संचालक शारदा अग्रहरि और शिब्बू की भी दुकान में लगभग 25 हजार रुपये की सामग्री व नगदी की चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें