पाकिस्तान को आतंकी हरकतों का करारा जवाब देने की मांग करते हुए मुख्यालय में जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जुलूस निकाला और पाकिस्तान के झंडे को जलाकर जमकर नारेबाजी की।
रेलवे स्टेशन तिराहे के पास मंगलवार की शाम को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला। राहुल गुप्ता, गोलू गुप्ता, धर्मचंद्र, अंकित केशरवानी, अंकित पहारिया, जितेंद्र धतुरहा, राजुल आदि ने उड़ी में हुई आतंकी घटना की कड़ी निंदा की और पाकिस्तान को जमकर कोसा। व्यापारियों ने देश के शहीदों को नमन किया। इसके बाद पाकिस्तान का झंडा फूंका।
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए सेना के 17 जवानों की आत्मा की शांति के लिए कांग्रेसियों ने प्रार्थना की। मंगलवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता ने कहा कि आतंकवाद का अब सिर कुचलना होगा। बातचीत और सुलह के रास्ते छोड़कर सीधे प्रहार करना होगा। इस मौके पर आलोक द्विवेदी, पुष्पेंद्र सिंह, टीएन शुक्ला, रंजना पांडेय, जयशंकर मिश्रा, पंकज मिश्रा, रमादत्त, राकेश वर्मा, अवधेश करवरिया, रघुनाथ द्विवेदी, दिनेश तिवारी, रंजीत सिमोन, रावेंद्र गौतम, मो. वशीर व मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।