फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पैश्वनी उफनाई, 400 परिवार प्रभावित

Wed, 02 Sep 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राजापुर में पैश्वनी नदी का पानी गांवों में घुसने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। औदहा, अरछा बरेठी और व्यवहरा के करीब 400 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


कई परिवारों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। प्रशासन ने उन्हें प्राथमिक विद्यालयों में ठहराकर भोजन, पानी और प्रकाश की व्यवस्था की है। एसडीएम पूजा गुप्ता की उपस्थिति में पंचायत भवन में 150 परिवारों को राशन सामग्री बांटी गई। इसमें व्यवहरा के 100 और औदहा के 50 परिवार शामिल थे।
अरछा बरेठी में ग्राम प्रधान अनिल यादव ने करीब 300 परिवारों को भोजन पैकेट वितरित किए। एसडीएम ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से तीनों गांवों में पानी भर गया है। इंडियन बैंक ने भी तरौंहा व बंधोइन में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत अभियान चलाया। बैंक अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को भोजन पैकेट और पेयजल वितरित किया।
विज्ञापन

-
36 गांवों में बाढ़ का असर, 13,906 लोग प्रभावित
चित्रकूट। मंदाकिनी की बाढ़ और बारिश से जिले के 36 गांव प्रभावित हुए हैं, जिससे 13,906 लोग चपेट में आए हैं। प्रशासन अब तक 26,220 लंच पैकेट बांटने का दावा कर रहा है। डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि अतिवृष्टि से कर्वी के 19, मानिकपुर के 10 और राजापुर के सात गांव प्रभावित हैं।
कुल 2,000 राशन किट में से कर्वी में 750 और राजापुर में 495 किट बांटी जा चुकी हैं। अगले दो दिन में 2,000 और किट वितरित की जाएंगी। आंशिक मकान क्षति के 205 मामलों में 8.20 लाख रुपये लाभार्थियों के खातों में भेजे जा रहे हैं।
बुधवार शाम छह बजे मंदाकिनी का जलस्तर 129.200 मीटर दर्ज किया गया, जिस पर लगातार निगरानी है। डीएम ने अधिकारियों को राहत सामग्री वितरण, क्षति सर्वे और भुगतान में देरी न करने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें