फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: फंदा लगाकर पेंटर ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। पेंटिंग का काम करने वाले युवक फंदा बनाकर पंखे से झूल गया। इसकी उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है। घटना के समय मोबाइल मृतक की जेब में मिला है।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ला निवासी बद्री प्रसाद ने बताया कि शनिवार की रात उसका पुत्र दिलीप कुमार (24) भोजन करने के बाद सो गया। रात में परिवार के सभी लोगों के सोने पर जागा और चद्दर से फंदा बनाकर पंखे से झूल गया। सवेरे जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने आवाज लगाया। इस पर जाकर देखा तो लटका मिलने पर कोहराम मच गया। रविवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक दो भाई, एक बहन में छोटा था। मां गीता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक पेंटिंग का कार्य करता था। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की जेब से मोबाइल मिला है। खुदकुशी के किसी कारण की जानकारी नहीं है। मोबाइल की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें