फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

Sun, 27 Sep 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 27 सीकेटीपी 30 शहीद भगत सिंह की जयंती मनाते लोग। स्वयं
विज्ञापन
चित्रकूट। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

यह अभियान पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला ने किया। जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सोनी ने कहा कि खून का एक-एक कतरा किसी मरीज को नया जीवन दे सकता है।
जिला मीडिया प्रभारी डॉ. रमाकांत गुप्ता ने युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील की। इस मौके पर जिला सचिव नंद किशोर फौजी, कोषाध्यक्ष श्याम बाबू त्रिपाठी, उपाध्यक्ष बसंत पटेल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन


अमर शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई
चित्रकूट। पाठा क्षेत्र के कैलहा में रविवार को अमर शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। क्षेत्रवासियों और युवाओं ने उन्हें नमन कर आदर्शों को याद किया।
मुकेश कुमार ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी को जीवन समर्पित किया। उनके विचारों को जयंती तक सीमित न रखकर अंतिम व्यक्ति के अधिकार, शिक्षा और सम्मान के लिए संघर्ष करें। उन्होंने पाठा क्षेत्र के युवाओं से समस्याओं की आवाज उठाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी जैसे बुनियादी मुद्दे अधिकारियों तक पहुंचाना आवश्यक है। हसरत खां, रहमत खां, यासीन खां, प्रिंस पटेल, चुनबूद साहू, साबिर खान, शहजाद अली, बलवंता कोल सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें