फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी जवान ने बिना दहेज सादगी से रचाई शादी

विज्ञापन
फोटो- 8- मऊ के आंनदी देवी मंदिर में दहेज रहित शादी में फेरे लेते दुल्हा दुल्हन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। एक ओर जहां लोग शादी की रस्मों पर लाखों रुपये खर्च कर रहे और दहेज ले रहे हैं, वहीं पीएसी जवान ने सादगी से बिना दहेज शादी रचाई। जवान ने मंदिर परिसर में बिना बैंडबाजा गरीब परिवार की लड़की से शादी की। लोगों ने पीएसी जवान की तारीफ की है।
विज्ञापन

शिव बहादुर सिंह पीएसी का जवान है। इस समय फतेहपुर जिले में तैनात है। लबेद गांव निवासी पिता नारायण सिंह संपन्न किसान हैं। तीरमऊ गांव निवासी रामबाबू गरीब किसान हैं। उनकी बेटी नीतू का विवाह पीएसी जवान से तय हुआ। दुल्हन के परिजनों की आर्थिक तंगी के कारण शादी की तारीख तय नहीं हो पा रही थी।
ऐसे में पीएसी जवान के परिजनों ने सादगी से शादी करने का निर्णय किया। शुक्रवार को दोनों परिवार के सदस्य मऊ के आनंदी देवी मंदिर पहुंचे। वैदिक रीतिरिवाज से दिन में ही सात फेेरे लेकर बिना दहेज की शादी की। दोनों परिवार के लोगों ने एक-दूसरे के घर से बनकर आई पूड़ी-सब्जी और मिठाई खाई। इसके बाद दुल्हन विदा हो गई। दुल्हन के पिता ने कहा कि बिना दहेज की शादी होने पर उनका परिवार बेहद खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें