फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः ओवरलोड 21 ट्रक सीज किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। ओवरलोड व अवैध रूप से खनिज सामग्री के परिवहन की शिकायत पर शुक्रवार देर रात को जिला प्रशासन व खनिज टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान खनिज विभाग व उपजिलाधिकारी की संयुक्त टीम ने ओवरलोड व अवैध परिवहन करते हुए 21 ट्रकों को पकड़ा है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी राहुल कश्यप व जिला खनिज अधिकारी सनी कौशल ने बताया कि राजापुर-कर्वी मार्ग पर लगभग चार घंटे चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान गिट्टी, डस्ट, बालू व सीमेंट लदे 21 ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया है।
संयुक्त टीम में नायब तहसीलदार सरधुआ विवेक कुमार सिंह, परिवहन विभाग के पीटीओ, खनिज विभाग के लिपिक, राजापुर थाना उप निरीक्षक कन्हैयालाल पांडेय व पुलिस बल रहा। उधर, मऊ के यमुना नदी किनारे पोकलैंड से बालू खनन की शिकायत पर जांच कर लौटे जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि मौके पर कोई भी पोकर्र्लैैंड से बालू निकालते नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें