फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 10 साल से अटका खोह रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण, फिर जगी आस

Mon, 17 Nov 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कभी जमीन अधिग्रहण तो कभी मुआवजा, इनके फेर में उलझा खोह रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पहले अदालत में फंसा। फिर रही सही कसर ओवरब्रिज की गलत डिजाइन ने पूरी कर दी। इससे ओवरब्रिज तो नहीं बना, मगर निर्माण की लागत जरूर बढ़ गई लेकिन इसे सुलझाने में सरकारी मशीनरी को एक दशक का लंबा वक्त लग गया। सारी अड़चनें दूर करने के बाद अब कार्यदायी संस्था अधूरे ओवरब्रिज निर्माण को शुरू कराकर रफ्तार देगी।
विज्ञापन

शहर से होते हुए झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग निकला है। इस हाईवे पर खोह गांव के पास मानिकपुर-बांदा रेलवे लाइन भी गुजरी है। यहीं पर रेलवे क्रॉसिंग भी पड़ती है। जाम को देख स्थानीय लोगों की ओर से काफी समय से ओवरब्रिज की मांग उठाई जा रही थी।जिस पर जिला प्रशासन ने खोह रेलवे क्रॉसिंग पर करीब 22 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 2015 में कार्यदायी संस्था ने वहां पर ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू किया।
धड़ाधड़ ओवरब्रिज के फाउंडेशन तैयार किए। यही नहीं क्रॉसिंग के दोनों तरफ पिलरों ढाल उन पर स्लैब भी डाल दी थी। लेकिन ओवरब्रिज की जद में आने वाले कुछ काश्तकार व भवन स्वामी अड़ंगा लगाते हुए अदालत पहुंच गए थे। किसी तरह उनसे बात बनी तो रेलवे की इलेक्ट्रिक लाइन बाधक बन गई, क्योंकि जब क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की डिजाइन तैयार की गई थी, तब वहां पर रेलवे विद्युतीकरण नहीं था। इससे निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम रुक गया। निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम बंद हुए आहिस्ता-आहिस्ता 10 बरस हो गए पर अधूरा ओवरब्रिज तैयार नहीं हो सका।
विज्ञापन

-
रोजाना दर्जनों बार बंद होती क्रॉसिंग, जाम में फंसते लोग
मानिकपुर -बांदा रेलवे लाइन पर ट्रेनों का अच्छा खासा दबाव है। जिस कारण खोह रेलवे क्रॉसिंग रोजाना कई दर्जन बार खुलती और बंद होती है। इससे वहां पर जाम की समस्या होती है। जबकि इसी क्रॉसिंग से होते हुए झांसी-मिर्जापुर हाईवे भी गुजरा है।ऐसे में इस रास्ते पर सीधे प्रयागराज के लिए रोडवेज बसें सहित अन्य साधन आते व जाते हैं। क्रॉसिंग बंद होने से रोजाना कई एंबुलेंस भी इस जाम में फंसती हैं।
-
897 मीटर लंबा बनेगा ओवरब्रिज
चित्रकूट। खोह रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की अड़चने खत्म होने के बाद अब कार्यदायी संस्था इसे रफ्तार देगी। यहां पर करीब 897 मीटर लंबा और 15.40 मीटर चौड़ा ओवरब्रिज नई डिजाइन से बनेगा। इसके निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था लोनिवि ने सीडीसी कंपनी को दी है। ये कंपनी अधूरे ओवरब्रिज का निर्माण कराएगी। इस पर करीब 31 करोड़ व्यय होंगे।

बोले जिम्मेदार-
खोह रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज अब नई डिजाइन से बनाया जाएगा। नई डिजाइन से ओवर ब्रिज बनाने की अनुमति मिल गई है। इस कार्य में अन्य बाधाओं को भी दूर कर लिया गया है। पहले निर्माण पर 22 करोड़ का बजट प्रस्तावित था। अब निर्माण की लागत बढ़कर 31 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन

कुलदीप साहू, जेई, लोनिवि बांदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें