फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मानेदय कम देने पर आउटसोर्स कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 30 Jan 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो- 30सीकेटीपी 16 कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए आउट सोर्स कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। निर्धारित जियो के अनुसार मानदेय न मिलने पर नाराज आउटसोर्स कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और पूरा मानदेय दिलाने की मांग का ज्ञापन डीएम को सौंपा। डीएम ने जल संस्थान को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सेमरदहा जल संस्थान के आउटसोर्स कर्मचारी अमरनाथ ने बताया कि उनके करीब 12 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की बात कहकर भर्ती किया गया था, लेकिन केवल 43 सौ रुपये दिया गया है। वहीं इतने कम मानदेय के बाद भी पूरे दिन काम लिया जाता है। कहा कि कर्मचारियों के साथ शोषण हो रहा है। आउटसोर्स कंपनी वाले कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इस पर डीएम पुलकित गर्ग ने जल संस्थान के अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा है। इस मौके पर चुनवाद, शरीफ खॉ, शिवनरेश, गुलजार प्रसाद, लालमन, लवलेश, धनराज, छोटेलाल, मुकेश, राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें