फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामबिहारी मिश्र ने किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के गल्ला आढ़ती व मंडी सचिव के बीच चल रहे विवाद को लेकर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्र ने भी सचिव की बर्खास्तगी की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी व चित्रकूट गल्ला व्यापार समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल का कहना है कि मामले की जानकारी बुधवार को प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी को भी दी जाएगी। उधर, मंगलवार को भी गल्ला आढ़ती हड़ताल पर रहे। व्यापारियों ने मंडी सचिव से घटना का सीसीटीवी फुटेज दिलाने की मांग की है।
25 अगस्त को एक आढ़ती की दुकान का बिजली का कनेक्शन काटने पर मंडी कर्मियों से व्यापारियों का विवाद हुआ था। जिस पर मंडी सचिव विपुल कुमार ने 17 व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंडी सचिव ने व्यापारियों पर कई आरोप लगाए हैं। व्यापारियों ने आरोप को फर्जी बताकर सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन

सार्वजनिक करने की मांग की है। इसके बाद से लगातार व्यापारी हड़ताल कर रहे हैं। बुंदेलखंड गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने व्यापारियों का समर्थन कर ऑडियो जारी किया है। जिसमें कहा गया है
कि मंडी सचिव को बर्खास्त कर व्यापारियों पर दर्ज मामले वापस हों। मंडी परिसर में व्यापारियों की बैठक हुई। इस दौरान तय हुआ कि प्रदेश सरकार के मंत्री से बुधवार को भेंट की जाएगी। बैठक में गुलाब गुप्ता, शिवमंगल सिंह, रामनिहोरे, श्यामलाल, आनंद अग्रवाल, उमादत्त पांडेय, बृजकिशोर शिवहरे, लक्ष्मी केशरवानी, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
चित्रकूट। एक सप्ताह से चल रही गल्ला आढ़तियों की हड़ताल से लाखों रुपये के सरकारी टैक्स का नुकसान हो चुका है। हड़ताल के चलते मंगलवार को भी दो दर्जन से अधिक किसान मंडी बंद होने से अपना अनाज लेकर वापस लौट गए। इस संबंध में मंडी सचिव विपुल कुमार ने कहा कि इन दिनों आवक कम है। आढ़तियों को हड़ताल खत्म कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें