फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 कोरोना पॉजिटिव मरीज 13 ने जीती जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बृहस्पतिवार को 20 नए कोरोना मरीज मिले हैं। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 573 हो गई है। इनमें से 13 मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए हैं। जिले में एक्टिव केस 183 हैं। सीएमओ डा. विनोद कुमार यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1119 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 246 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव केस में चार मानिकपुर, तीन पहाड़ी, एक राजापुर, एक रामनगर, एक मऊ व पांच मुख्यालय के अलग-अलग मोहल्लों के हैं।
विज्ञापन

इसके पूर्व कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम शेषमणि पांडेय ने कहा कि प्रतिदिन कोरोना मरीजों का ग्रामीण और शहरी का अलग-अलग विवरण दें। हॉट स्पॉट क्षेत्र में बिजली, पेयजल तथा आवश्यक सामग्री की अबाध आपूर्ति सुनिश्चित रहे। 50 फीसदी एंबुलेंस कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किया जाए। एंबुलेंस में आवश्यक उपकरण, ऑक्सीजन आदि का नियमित निरीक्षण भी करें। बैठक में सीडीओ अमित आसेरी, एडीएम जीपी सिंह, सीएमओ डॉ विनोद कुमार, सदर एसडीएम राम प्रकाश, एएसडीएम नवदीप शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें