फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम के विपरीत खाद बांटने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शासन के निर्देशों का उल्लंघन कर समितियों से यूरिया खाद बांटने के मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिसमें किसानों के सत्यापन के बाद तीन के खिलाफ थाने में जिला कृषि अधिकारी बसंत दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराई। गौरतलब है कि मंगलवार को अमर उजाला ने नियमाें की अनदेखी कर बांटी यूरिया की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। इसी मामले में जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय व सीडीओ अमित आसेरी ने भी कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को समय से व नियमानुसार खाद वितरण कराने के सख्त निर्देश दिए थे। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने को कहा था।
विज्ञापन

जुलाई माह जिले में 20 किसानों ने 74.4 एमटी यूरिया खरीदी थी। जिसको लेकर जिले के खाद केंद्रों की जांच की गई। जिसमें मनमानी तौर पर यूरिया खरीदकर कालाबाजारी करने का मामला सामने आया था। एक-एक किसान के नाम 70-70 बोरी खाद देने की बात सामने आयी थी। जिला स्तर सहित शासन स्तर से इसकी जांच कराई गई। जिसमें निदेशालय (लखनऊ) से आए भूमि संरक्षण विभाग के उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार ने सत्यापन कर सभी किसानों से संपर्क किया। जिसमें जांच में शामिल किसानों ने यूरिया खरीदने से मना कर दिया था। किसानों व संबंधित विक्री केंद्रो के सचिवों के बयानो में भी फर्क सामने आया। जिसको लेकर जिलाधिकारी के
निर्देश पर जिलाकृषि अधिकारी बसंत दुबे ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें रैपुरा थाना अंतर्गत धुवना गांव के वेद प्रकाश पुत्र उधो प्रसाद मिश्र, मऊ क्षेत्र के पिपरौंद गांव विजय राज पुत्र स्व. चिरौजी व मानिकपुर थाना के रामकल्याण गांव के धनंजय रैकवार पुत्र प्रकाश रैकवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। वेदप्रकाश पर आरोप है कि उसने 9 जुलाई को 70 बोरी यूरिया पीओएस मशीन से
विज्ञापन

ली। जो अब बताता है कि दो बोरी ही खाद लिया। वही दूसरे किसान विजय राज ने 25 मई को 99 बोरी यूरिया पॉश मशीन से ली। बताता है दो बोरी ही लिया। धनजंय रैकवार ने 23 जुलाई को व 27 जुलाई को 50 बोरी कुल 84 बोरी यूरिया पीओएस मशीन से ली। जो बार-बार बयान बदल रहा है। जिस पर इनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनिएम के खिलाफ मऊ, मानिकपुर, रैपुरा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है उनका कहना कि पॉश मशीन में नेटवर्क की समस्या से कुछ गड़बड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें