फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी बेकाबू, मंत्री नेता, अधिकारी पत्रकारों का संक्रमित होना चिंताजनक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी से हालात बेकाबू हैं। अब नो टेस्ट नो केस का रास्ता अख्तियार कर लिया गया है। सरकार बीमारी से निपटने के लिए अक्षम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सपा सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों का फीता काट रहे हैं। कोरोना के शिकार बनने वालों की सूची में अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस, नगर पालिका, बैंक कर्मी, न्याय कर्मियों को होना चिंता का विषय है। बोले न ही समय से इलाज मिल रहा और न ही दवाएं।
विज्ञापन

रविवार को पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा शासनकाल में नोएडा में चार सौ बेड अस्पताल की आधारशिला रखी गई थी। इस अस्पताल में अब कोविड 19 का इलाज होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की सही जांच और इलाज होना चाहिए। कहा कि शाहपुर का पुलिस अधिकारी तीन बार निगेटिव मिलने के बाद लखनऊ आते ही पाजिटिव हुआ और मृत्यु हो गई। एक शिक्षिका समेत वाराणसी में पत्रकार की मृत्यु हो गई। यह सब बेहद चिंताजनक है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं अव्यवस्था का शिकार हैं। क्वारंटीन सेंटरों में गंदगी के चलते मरीज ठीक होने की जगह और बीमार हो रहे हैं। लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष अमरदीप पटेल का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत भी किया। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, गुलाब खां, फराज खां, रामचंद्र वर्मा, नरेंद्र, मंगल, चंदन कोटार्य, रजनीश जोशी, रामसनेही खंगार, विनय, उमाकांत, रम्मू पांडेय व रूद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें