पहाड़ी। पुलिस ने चार चोरों को दो बाइक, तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सात जुलाई को थाना क्षेत्र के मोतीझील राजापुर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
पहाड़ी थानाध्यक्ष सुशीलचंद्र रविवार सुबह बछरन गांव के आगे नहर पुलिया के पास पहुंचे। तभी दो बाइकों में चार लोग खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया। आरोपियों में आशीष कुमार निवासी मलवारा, राहुल दुबे व रवि उर्फ कैरा तिवारी निवासी डढिया व नीलेश उर्फ बद्दा निवासी चनहट है। इनके पास से तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक, एक मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ में बताया कि सात जुलाई को मोतीझील राजापुर से बाइक, बैग, मोबाइल व छह हजार रुपये चुराए थे। इन सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।
चित्रकूट। पहाड़ी थाना के एसआई पुष्पराज सिंह व जनार्दन प्रताप सिंह ने वांछित विजय प्रताप पुत्र राम प्रताप निवासी भरकोर्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की काफी समय से तलाश थी। संवाद
मानिकपुर। मारकुंडी थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने टीम के साथ शबरी जल प्रपात मोड़ के समीप से रावेंद्र प्रसाद यादव पुत्र शिव प्रसाद निवासी अमिलिहा कोठी सतना को दो किग्रा गांजा व रजनीश वर्मा पुत्र सुखलाल वर्मा को दो किग्रा गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया है। संवाद