चित्रकूट। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा नवजात की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए स्तनपान जरूर कराएं। विश्व स्तनपान दिवस के मौके पर एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए उन्होंने महिला एवं बाल कल्याण विभाग व स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को सराहा। पूरे विश्व में एक सप्ताह तक स्तनपान दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिशु पैदा होने के एक घंटे के अंदर बच्चे को अवश्य दूध पिलाए। मां और बच्चा दोनों को लाभ है। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि आशा, एएनएम, आंगनबाड़ियों को लगा कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए। इसका माइक्रो प्लान तैयार कर जनपद में पोस्टर, बैनर के माध्यम से प्रचार प्रसार कराएं। एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरके गुप्ता, जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी मनोज कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।