फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बिल लगाकर करा रहे बंदरबांट

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में निर्माण सामग्री के फर्जी बिल लगाकर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। कस्बे के समाजसेवियों का आरोप है कि ठेकेदार, प्रधानों और सचिवों से मिलीभगत कर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। समाजसेवियों ने जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।
विज्ञापन

गांवों के विकास के लिए चौदहवें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग व अन्य मदों से होने वाले कार्य के लिए ठेकेदार मैटेरियल सप्लाई करने का काम करते हैं। इसके बाद फर्जी बिल वाउचर लगाकर प्रधानों व सचिवों से राशि निकलवा लेते है। पहले से तय की गई रकम को लौटा दिया जाता है। कहा जाता है कि मैटेरियल सप्लायर ही गांवों में होने वाले कार्य मुख्य रूप से देख रहे है। इनके कहने पर ही ब्लाक में तैनात कुछ कर्मचारी कार्य कराते रहते है। प्रभारी खंड विकास अधिकारी राजेश नायक का कहना कि है लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें