चित्रकूट इंटर कालेज मैदान में चुनाव संबंधी कार्य की जानकारी लेतीं डीएम मोनिका रानी व एडीएम विजय नारायण पांडेय।
- फोटो : Amar ujala
डीएम मोनिका रानी ने मंगलवार को चुनाव सामग्री रखने के लिए चित्रकूट इंटर कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारियों से निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर ही कार्य करने के लिये कहा। प्रशिक्षण में छह कर्मचारियों के गैरहाजिर रहने पर सीडीओ से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रपत्र आदि व्यवस्थित करके रख लें। ताकि 22 फरवरी को पोिलिंग पार्टियों को रवाना करने में कोई दिक्कत न हो। पीठासीन अधिकारियों को उस समय भी बताया जाए कि प्रपत्रों को किस तरह से भरकर जमा कराना है।
बैरीकेटिंग, सीसीटीवी कैमरे, कानून व्यवस्था आदि को भी चुस्त रखा जाए। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों के मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया और लाइन लगवाकर कर्मचारियों से मतदान कराने को कहा। सामान्य प्रशिक्षण डीसी मनरेगा वीके श्रीवास्तव, सहायक संाख्यिकी अधिकारी मुनेंद्र गुप्ता व ईवीएम प्रायोगिक प्रशिक्षण अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग एके सिंह, प्राचार्य आईटीआई सहित मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया गया। इस दौरान तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।