फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: औद्योगिक इकाइयों के बाहर निगरानी का आदेश हो वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। औद्योगिक इकाइयों के गेट पर हो रही निगरानी के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन असिटेंट कमिश्नर वाणिज्य को सौंपा।
विज्ञापन


प्रदेश मंत्री ओम केसरवानी ने कहा कि पान मसाला, लौह निर्माण व अन्य औद्योगिक ईकाइयों के गेट के बाहर की जा रही निगरानी से व्यापारी परेशान हैं। सरकार की इस तरह की कार्रवाई से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रकार की व्यवस्था केवल यूपी में ही लागू है, अन्य किसी भी प्रदेश में इस तरह की व्यवस्था नहीं है। कहा कि इस व्यवस्था से प्रदेश की औद्योगिक इकाइयां पलायन को मजबूर होंगी, जिससे बेरोजगारी बढ़ेगी।
उन्होंने व्यापार हित में इस अव्यवहारिक आदेश को तुरन्त वापस लेने की मांग की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिलीप केसरवानी, जिला महामंत्री गुलाब गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील द्विवेदी, जिला मंत्री शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें