फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला पिटारा, चमके विजेताओं के चेहरे

Sun, 13 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व व्यापक इंतजाम के बीच मतगणना शुरू हुई। प्रधान व सदस्य पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के भाग्य का फैसला हुआ। देर रात तक मतगणना जारी रही। सभी मतगणना स्थलों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन



कई दिनों से चल रही उहापोह की स्थिति रविवार को धीरे-धीरे खत्म होती गई। सदर ब्लाक की मतगणना स्थल चित्रकूट इंटर कालेज में कुछ तकनीकी खराबी व कुछ कर्मचारियों के समय से न आने के कारण मतगणना लगभग एक घंटे देरी से शुरू हुई।

 इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी नीलम अहलावत व पुलिस अधीक्षक केके चौधरी मतगणना स्थल पहुंचे। उन्होंने आरओ डीआईओएस मो.रफीक से देरी का कारण पूछा। इसके बाद मतगणना शुरू होते ही सब सामान्य हो गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी महेश चंद्र शर्मा, अपर एसपी आरडी चौरसिया, सदर एसडीएम रजनीश मिश्रा व सीओ सिटी राजेश तिवारी आदि मौजूद  रहे।
विज्ञापन


पहाड़ी व रामनगर ब्लाक की मतगणना का निरीक्षण कर अधिकारी जैसे ही मानिकपुर पहुंचे। कुछ कर्मचारियों ने भोजन न मिलने की शिकायत की।

जिस पर जिलाधिकारी ने खाद्य एंव रसद विभाग के कर्मचारियों को फटकार लगाई।  
 परिणाम जानने के लिए प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक शनिवार की रात से ही मतगणना स्थल के आस पास डेरा जमाए थे।

रविवार की सुबह होते ही सबकी निगाहें मतगणना स्थल की ओर लग गईं। जैसे परिणामों की घोषणा लाउडस्पीकर से हो रही थी। वैसे ही समर्थक खुशी से नारे लगा रहे थे।

यही हाल पहाड़ी, मानिकपुर, मऊ व रामनगर का भी रहा। प्रमाण पत्र लेकर विजयी प्रधान मतगणना केंद्र के बाहर निकले तो उनके समर्थक फूल मालाओं से उन्हें लाद रहे थे।

प्रशासन के तमाम प्रयास के बावजूद विजयी प्रधान के साथ समर्थक नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में सड़कों पर देखे गए। कुछ स्थानों पर तो समर्थकों की पुलिस से मामूली नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें