फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नाले-नालियां खुली होने से किसी दिन हो सकता बड़ा हादसा

Mon, 09 Feb 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
08 सीकेटीपी13 कर्वी पहाड़ी मार्ग पर नाले में खुली पट्टियां। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। सड़कों के किनारे नाले व नालियां बनी हुई हैं। कई स्थानों में नाले ढकने के लिए लगाई गई पटिया टूट गई हैं। इन्हीं स्थानों के आसपास से वाहन निकलने के साथ ही राहगीर भी निकलते हैं। कई बार बाइक चालक घायल भी हो चुके हैं। इसके बाद भी नगर पालिका द्वारा इसकी अनदेखी की जा रही है। इससे किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं।
विज्ञापन

एसडीएम कालोनी के लिए जाने वाले प्रमुख रास्ते के पास नाला बना हुआ है। जबकि इसी रास्ते से जिले के बडे़ अधिकारी भी निकलते हैं। सपहा निवासी सुरेश कुमार बाइक से एसडीएम कालोनी जा रहा थे। नाला खुला होने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई इससे वह घायल हो गए। इसी तरह से कई अन्य दुर्घटनाएं हो चुकी है।
शहर के झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे तीन साल पहले नाला का निर्माण किया गया था। नाला कई स्थानों में क्षतिग्रस्त हो गया है।राजकीय गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय के पास बने नाला की पटिया टूट गई हैं। जब कि इसी नाले के पास छात्र-छात्राएं आते जाते है।
विज्ञापन

पूर्व सभासद रमेश सोनी, पुरुषोत्तम पांडेय न बताया कि नाले खुले होने से किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस जहां कहीं भी नाले खुले हुए है। उनको सही कराया जाए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि जहां कहीं भी नाले की पटिया टूट गई हैं वहां नई पटिया लगाई जाएगी।

08 सीकेटीपी13 कर्वी पहाड़ी मार्ग पर नाले में खुली पट्टियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें