फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: द्वारिकापुरी में खुला पड़ा नाला

Mon, 14 Sep 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 14 सीकेटीपी 03 द्वारिकापुरी मोहल्ला में खुला नाला। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के द्वारिकापुरी मोहल्ले में पुरानी बाजार बस्ती के पास बना खुला नाला स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है।
विज्ञापन

नाले का गंदा पानी घरों के आसपास खाली पड़ी जमीन व प्लॉटों में भर रहा है। इससे न सिर्फ गंदगी फैल रही है बल्कि बरसात में घरों में पानी भरने और बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
द्वारिकापुरी मोहल्ले की आबादी सात हजार से अधिक है। मोहल्ले के बीच से निकला नाला लंबे समय से खुला पड़ा है। नाले की सफाई न होने से उसका गंदा पानी घरों के सामने खाली मैदान में जमा हो जाता है।
विज्ञापन

पानी के साथ कचरा और कीचड़ भी भर जाता है, जिससे पूरे परिसर में बदबू उठती रहती है। तेज बारिश में नाला ओवरफ्लो हो जाता है और इसका पानी घरों में घुस जाता है।
बोले लोग-कई साल पुरानी समस्या
यह समस्या कई साल पुरानी है। मोहल्ले के लोगों ने कई बार नगर पालिका में शिकायत कर नाला पक्का कराने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। -वीरेंद्र कुमार, द्वारिकापुरी।
करीब पांच महीने पहले नगर पालिका के कर्मचारी नाला की नाप-जोख करने आए थे। उन्होंने जल्द ही निर्माण शुरू होने का आश्वासन दिया था लेकिन उसके बाद कोई टीम वापस नहीं आई। - रानी, द्वारिकापुरी।
विज्ञापन

वर्जन
द्वारिकापुरी मोहल्ले में जिस स्थान पर नाला खुला हुआ है, उसके निर्माण के लिए प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। बजट मिलते ही नाला निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा, इससे लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी।- नरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पालिका।

फोटो 14 सीकेटीपी 03 द्वारिकापुरी मोहल्ला में खुला नाला। संवाद

फोटो 14 सीकेटीपी 03 द्वारिकापुरी मोहल्ला में खुला नाला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें