फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हर घंटे आ रहे एक हजार वाहन, हाईवे पर लग रहा जाम

विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ने की को​शिश करते श्रद्धालु।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही/बरगढ़/राजापुर/भरतकूप। भगवान श्रीराम की तपोभूमि में हर तरफ श्रद्धालु दिख रहे हैं। इससे जाम की स्थिति बन रही है। मंदाकिनी में स्नान करने के साथ ही श्रद्धालुओं ने तीर्थ स्थानों के दर्शन किए। ट्रेनें और रोडवेज बसें समय से नहीं मिलने यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई। हाईवे पर हर दो घंटे में जाम लग रहा था। इससे वाहनों का काफिला रेंगता नजर आया। मध्यप्रदेश के चित्रकूट क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने पर 200 अतिरिक्त पुलिसकर्मी बुलाए गए। मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश बंद है। डीएम शिवशरणप्पा व एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाजा से सभी सीमाओं पर दो से तीन घंटे तक वाहनों को रोका जाता है। हर घंटे जिले में एक हजार वाहन आ-जा रहे हैं। सोमवार को भी 25 हजार वाहनों से श्रद्धालु आये और प्रयागराज रवाना हुए।
सोमवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर पूजा पाठा किया। धर्मनगरी क्षेत्र के सती अनुसुइया आश्रम, गुप्त गोदावरी, भरतकूप सहित अन्य स्थानों के दर्शन किया। गुजरात के अहमदाबाद से आए नारायण पटेल, कमलेश पटवारी ने बताया कि धर्मनगरी के तीर्थस्थलों के दर्शन कर बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन


इनसेट
शासन ने जिला प्रशासन को किया एलर्ट
माघी पूर्णिमा 12 फरवरी को है। इस कारण भीड़ बढ़ रही है। इसको देखते हुए यूपी और एमपी के जिला प्रशासन को शासन ने अलर्ट किया है। सतना डीएम सतीश एस ने बताया कि भीड़ काबू करने के लिए जगह-जगह प्वाइंट बनाए गए हैं। घाटों पर एनडीआरएफ और पुलिस के जवानों को तैनात किया है। श्रद्धालुओं को रुकने के लिए कई स्थानों पर टेंट लगाए गए हैं।
इनसेट
कई स्थानों पर लगा जाम, श्रद्धालु परेशान
महाकुंभ से आने और जाने वाले वाहनों से कई स्थानों पर जाम लग रहा है। इससे रोडवेज बसों का संचालन धीमी गति से हो रहा है। हाईवे पर जाम में बसे फंसने से समय से डिपो नहीं पहुंचतीं। सुमन द्विवेदी, महेश सिंह ने बताया कि समय से बस नहीं मिलती। चित्रकूट रोडवेज बस स्टैंड के प्रभारी प्रेमलाल ने बताया कि दस अतिरिक्त बसें बांदा से मांगी गई हैं।
इनसेट
एक घंटे का सफर छह घंटे में पूरा
प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए यहां से हर घंटे एक हजार से अधिक वाहन जा रहे हैं। ऐसे में कई बार जिला मुख्यालय सहित कई स्थानों पर जाम लगा रहा। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे कर्वी राजापुर मार्ग में कई बार जाम लगा।

सुबह छह से शाम पांच बजे तक गुप्त गोदावरी में दर्शन
धर्मनगरी के गुप्त गोदवारी तीर्थ स्थान में दर्शन करने के लिए समय निर्धारित किया गया है। डीएम सतीश एस ने निर्देश दिए है क गुप्त गोदवारी पर्यटन स्थल पर सुबह 6 बजे से शाम पांच बजे तक दर्शन करने के लिए निर्धारित किया गया है। पानी वाली गुफा में एक बार में सिर्फ 25 यात्री ही दर्शन करने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें