फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक की जमानत भाजपा नेता समेत अन्य की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मूर्ति विसर्जन के दौरान शिवरामपुर कस्बे में दो पक्षों के बीच तलवार आदि को लेकर मारपीट मामले में एक नामजद आरोपी अर्जुन मारवाड़ी को पुलिस ने पकड़ा है। जिसकी जमानत हो गई है। इसके अलावा भाजपा नेता घनश्याम पटेल समेत अन्य तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। उधर आरोपी भाजपा नेता ने दावा किया है कि शिकायतकर्ता दीपक यादव सपा कार्यकर्ता है। उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है। इस बात का उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें घटनास्थल पर हो रही मारपीट का नजारा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मारपीट मामले में शिवरामपुर निवासी दीपक यादव की तहरीर पर भाजपा के शिवरामपुर मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल, शिक्षक प्रदीप सिंह, अर्जुन मारवाडी, विजय व अजय जायसवाल के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शिवरामपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी अर्जुन की जमानत हो चुकी है। अन्य की तलाश की जा रही है। उधर भाजपा नेता समेत अन्य आरोपियों ने मामले को जानबूझकर दूसरा रूप देने का आरोप लगाया है। दीपक पर ही मारपीट करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें