फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत, तीन घायल

Sun, 31 May 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटनाओं में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से एक को इलाहाबाद रिफर किया गया है।
विज्ञापन


ललई थाना बरगढ़ निवासी चिंतामणि (50) मजदूरी करके शनिवार देर शाम साइकिल से घर जा रहा था। गांव के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


उधर, एक अन्य घटना में बारात से लौट रहे तीन बाइक सवार नीलगाय से बचने के चक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार तड़के एक बाइक से भरण लाल (35) पुत्र प्रीतम निवासी नैनी राजापुर, कुईं निवासी रामभरोसा (36) पुत्र गयाप्रसाद और बच्छराज (70) के साथ लौखरी से एक बारात में शामिल होकर लौट रहे  थे। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव के पास मजरा तरकहापुरवा में हाईवे पर सामने से आ रहे एक वनरोज से बचने की कोशिश में इनकी बाइक पलट गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से भइयालाल को इलाहाबाद रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें