फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाइक की टक्कर से एक की मौत, चचेरा भाई घायल

Sun, 30 Aug 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बरगढ़ थाना क्षेत्र के सुचेता कॉलोनी के पास शनिवार को सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों को सीएचसी ले जाया गया। जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
सुचेता कालोनी निवासी जयपाल (50) व उसका चचेरा भाई शिवकुमार (45) के साथ बाइक से घर से कुछ दूर काम से गए थे। वहां सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बैठे थे, उसी समय तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को परिजन नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जयपाल को मृत घोषित कर दिया है और शिवकुमार को प्रयागराज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि दूसरी बाइक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें