फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आज डेढ़ लाख श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी

Mon, 15 Jan 2024 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मकर संक्राति पर्व का सोमवार को मुख्य स्नान होने के कारण के रामघाट व यहां तक पहुंचने वाले मार्ग पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के मंदाकिनी में डुबकी लगाने की संभावना है। इसके लिए यातायात संचालन की व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

धर्मनगरी में मकर संक्रांति पर्व को शांति से निपटाने के लिए जिला प्रशासन ने 10 सेक्टर बनाए हैं। बेड़ीपुलिया व शिवरामपुर से रामघाट तक का मार्ग सुबह 7 बजे से 10 बजे तक वन वे किया जाएगा। इसके बाद दोनों तरफ के मार्ग खुलेंगे। भारी वाहनों को प्रवेश मेला क्षेत्र में नहीं होगा।
खोही, बिहारा व रामशैय्या की ओर सुबह से लेकर शाम तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। सिर्फ टैंपो ई रिक्शा, बाइक व छोटे चार पहिया वाहन गुजरेंगे। इसकी तैयारी को लेकर डीएम अभिषेक आनंद व एसपी अरुण कुमार सिंह ने खुद पूरे मार्ग का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें