विद्यालय में बर्तन बांटते सदर विधायक वीर सिंह पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट। धनतेरस पर जिलाधिकारी ने खोह गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को बच्चों को नए बर्तन दिए। शिवरामपुर कस्बे के पूर्व कन्या माध्यमिक विद्यालय में सदर विधायक वीर सिंह व बीएसए ने छात्रों को बर्तन दिए। नए बर्तन मिलने पर बच्चों के चेहरे खिल गए। सदर विधायक वीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों पढ़ने वाले बच्चों को हर तरह की सुविधा मुहैया कर रही है। बर्तन वितरण करने से बच्चाें को खाने में सहूलियत होगी। उधर, जिलाधिकारी मोनिका रानी ने खोह में कहा कि आज धनतेरस है जिसमें लोग बर्तन खरीदते हैं।
इसी दिन सरकार बच्चों को गिलास में दूध पीने व थाली में मिड-डे-मील खाने के लिए दिया गया है। यह सर्व शिक्षा अभियान के तहत वितरण किया जा रहा है जो परिवार आर्थिक स्थिति कमजोर है उनके लिए यह अच्छी योजना है उन्होंने 124 बच्चों को थाली व गिलास का वितरण किया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आनन्द प्रकाश शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत थाली व गिलास का वितरण किया जा रहा है। सर्वशिक्षा का नारा है, सब पढ़े सब बढ़ें। इस मौके पर नगर शिक्षाधिकारी दीप्ति रिछारिया, खंड शिक्षाधिकारी कर्वी चंद्र मोहन सिंह पहाड़ी, जितेन्द्र गौड़, डीसी एमएमडीएम ज्ञानेन्द्र मिश्रा व ग्राम प्रधान ननकी देवी मौजूद रहीं।