फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अधिक नेग मांगने पर बराती-घरातियों के बीच चली लाठियां, दुल्हन बोली- नहीं करनी शादी

Wed, 28 Jun 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के मऊ थाना अंतर्गत सुरौंधा गांव में आयी बरात में नेग में अधिक रुपये मांगने के विवाद में दूल्हा व दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। जिस पर दूल्हे पक्ष के परिवार के सदस्यों ने दुल्हन पक्ष के परिवार के सदस्यों ने मारपीट कर घायल कर दिया। कुछ बराती भी घायल हुए हैं। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। इस पर दूल्हे व उसके पिता सहित दुल्हन पक्ष के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दुल्हन ने शादी करने से इनकार दिया है। सुरौंधा गांव में 26 जून को शिवलाल दिवाकर के घर पर जिले के रैपुरा गांव से बरात आई थी। बराती डीजे व ढोल नगाड़ों के बीच पहुंचे थे। द्वारचार कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। इसी दौरान अधिक नेग मांगने पर दूल्हा व दुल्हन पक्ष में विवाद होने लगा। इस पर बरातियों ने दुल्हन पक्ष के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे। जब डीजे बंद हो गया तो डीजे मालिक के साथ भी मारपीट की गई।

इस मामले में दुल्हन के पिता ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि उसकी पुत्री शशिकला की शादी हो रही हो रही थी। इसी द्वारचार के समय दूल्हे पक्ष की तरफ से 21-21 हजार के नेग मांगे जा रहे थे। इस बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर बरातियों ने दुल्हन शशिकला के पक्ष के परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


जिसमें विनीत व रितिक को लाठी डंडे से पीटा है। वहीं दूल्हे पक्ष की तरफ से मारपीट करने की तहरीर दी है। दुल्हन को समझाने के बाद भी शादी नहीं की। जिस पर चढ़ाव का जेवर दूल्हे पक्ष को वापस कर दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में दूल्हा अजय व उसके पिता शिवकुमार सहित दुल्हन पक्ष के एक सदस्य को पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें