चित्रकूट । अलग-अलग सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत में सुधार है।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के ब्यौहरा निवासी अशोक कुमार (45) बाइक से ओबरी गांव से होकर वापस अपने गांव सोमवार की रात्रि जा रहे थे। जैसे ही वह पहाड़ी कस्बा के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पहाड़ी थाना क्षेत्र के नांदी निवासी फूलचंद्र (30) व उसका पुत्र विमलेश (5) बाइक से वापस अपने गांव नांदी जा रहे थे।
जैसे ही वह बनकट गांव के पास पहुंचे तो अचानक जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते दोनों गिरकर घायल हो गए। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। इसके अलावा मानिकपुर कस्बा निवासी सुनीता (45) पैदल सड़क पार कर रही थी। पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।