फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दिवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्धा घायल

Tue, 07 Mar 2023 07:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पानी भर रही वृद्धा के ऊपर टंकी समेत छह फीट की पक्की दीवार गिर पड़ी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा काम कर रहे मिस्त्री के ऊपर टिनशेड गिर पड़ा। इससे वह जख्मी हो गया।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के कर्का पडरिया निवासी बिटुली(65) सोमवार सुबह घर के बाहर बनी टंकी से पानी भर रही थीं। इसी दौरान पानी की टंकी समेत छह फीट ऊंची पक्की दीवार उनके ऊपर गिर पड़ी। परिजनों ने किसी तरह उन्हें मलबे से बाहर निकाल। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा रविवार शाम मध्य प्रदेश के नया गांव थाना क्षेत्र रजौला निवासी लक्ष्मी प्रसाद(35) रामायणी कुटी के पास दुकान के समने टिनशेड़ बना रहा था। इसी दौरान टिनशेड उसके ऊपर गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें