फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुखार व पेट दर्द से वृद्धा की मौत, आठ मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में सोमवार को बुखार व पेट दर्द के चलते वृद्धा की मौत हो गई। इसके अलावा आठ अन्य मरीज भर्ती हुए।
विज्ञापन

गर्मी के कारण उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। कर्वी कोतवाली अंतर्गत खजुरिहा कला निवासी अगसिया (72) को बुखार व पेट दर्द के चलते पुत्र रमेश कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव घर ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा गढ़ीवा निवासी दिनेश का दो वर्षीय पुत्र छोटू, कर्वी माफी निवासी राम प्रसाद (60), चंद्रगहना निवासी देवराज (70), बघौड़ा निवासी कार्तिक (22), इटवां निवासी सावित्री देवी (30), प्रसिद्धपुर निवासी देवनाथ की पांच वर्षीय पुत्री सौम्या, देऊंधा निवासी चंद्रप्रकाश (54) व इटखरी निवासी शंकरदीन (40) को उल्टी दस्त, पेट दर्द व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें