फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दो मासूम बेटों संग कुएं में कूदी मां, तीनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। पति ने मां को 200 रुपये दे दिए तो नाराज महिला ने दो बेटों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इससे तीनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव कुएं से निकाला।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऊंचाडीह के मजरा की झलमल काॅलोनी निवासी अंजू (22) सोमवार की शाम करीब चार बजे अपने आठ माह के बेटे सुदीप व सुधीर (3 वर्ष) को लेकर कुएं में कूद गई। इससे तीनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एसपी अरुण कुमार सिंह, एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसडीएम पंकज वर्मा, सीओ जयकरन सिंह व थाना प्रभारी रीता सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से तीनो शवों को बाहर निकाला। तहसीलदार ने शवों का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम को भेजा।
पति साबित कोल ने बताया कि नानी की तबीयत खराब है। इस पर उसने मां सियावती को मायके बरगढ़ जाने के लिए 200 रुपये दे दिए थे। मां को रुपये देना पत्नी अंजू को नागवार गुजरा। इसको लेकर वह झगड़ा करने लगी। इसके बाद वह अपनी दवा कराने के लिए मानिकपुर अस्पताल चला गया था। शाम को घर पहुंचा तो बच्चे व पत्नी घर में नहीं मिले। इस पर आसपास खोजबीन कर पूछताछ की। कुछ देर बाद पता चला कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ कुएं में कूद गई है। वहां पहुंचा तो ग्रामीण तीनों शव को बाहर निकाल चुके थे। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पति द्वारा मां को रुपये देने से नाराज पत्नी कुएं में दोनों बच्चों के साथ कूद गई। फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। महिला के मायके के लोगों को बुलाया गया है। सभी पहलुओं की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें