चित्रकूट/मऊ। भतीजे के साथ जा रही महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मऊ थाना क्षेत्र के मवई खुर्द निवासी अमित श्रीवास ने बताया कि मां कमला देवी (65) बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा निवासी भतीजे हुबलाल के साथ बाइक से गुरुवार की शाम कर्वी कोतवाली के चंद्रगहना निवासी छोटी बहन निर्मला देवी के यहां जा रही थी। चंद्रगहना गांव की रेलवे क्रासिंग के पास अचानक झटका लगने से कमला देवी बाइक से गिर गईं। सिर पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाॅ. ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो पुत्र व तीन पुुत्रियां है। पति सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।