फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मूकबधिर किशोरी से वृद्ध ने किया दुष्कर्म

Tue, 30 Sep 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में मूकबधिर किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले 69 वर्षीय वृद्ध ने दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को पुलिस ने मूकबधिर भाषा के एक्सपर्ट की मदद से किशोरी का अदालत में बयान कराया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी 13 वर्ष की पुत्री मूकबधिर है। शनिवार की शाम वह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला वृद्ध उसे बहलाकर एक घर के पीछे ले गया और दुष्कर्म किया। काफी देर तक पुत्री के घर न आने पर परिजन खोजते हुए घर के पीछे पहुंचे तो दोनों को देखा। किशोरी ने रोते हुए मां को पूरी घटना इशारे से बताई। इस पर रविवार की शाम को परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनुपमा तिवारी ने बताया कि मूकबधिर भाषा के विशेषज्ञ को बुलाकर सोमवार को किशोरी के बयान लिए। इसके बाद अदालत में बयान दर्ज कराया गया। मेडिकल परीक्षण कराकर उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें