फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ का अपहरण

Wed, 03 Jun 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो। अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थक्षेत्र स्थित द्वितीय मुखारबिंद के पास से स्कारर्पियो सवार लोगों ने एक अधेड़ का अपहरण कर लिया। अधेड़ की पत्नी ने बस्ती के ही एक नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ नयागांव थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के घर से स्कार्पियो बरामद कर ली है। मामले को पेशबंदी से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


एमपी सीमा के नयागांव थानांतर्गत कामतन बस्ती निवासी अजय मिश्रा (45) मंगलवार रात कहीं गए थे। रात नौ बजे के करीब अजय की पत्नी सांत्वना को कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने फोन कर बताया कि द्वितीय मुखारबिंद के पास से स्कारर्पियो सवार कुछ लोगों ने अजय का अपहरण कर लिया है। सांत्वना ने आरोप लगाया कि बस्ती के ही अरुण के साथ उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसी के चलते उसने कुछ साथियों के साथ मिलकर अजय का अपहरण किया है।

 उसने बताया कि पहले ये लोग उसके घर आए थे, घर में अकेले होने पर उसके साथ गालीगलौज की थी। सांत्वना ने नयागांव थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं नयागांव थाने के एसडीओपी डा. पन्नालाल अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के घर से स्कार्पियो बरामद कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस मामले को पेशबंदी से जोड़कर भी पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें