चित्रकूट। ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई।
राजापुर थाना क्षेत्र के मोहरवा गांव के मजरा खरुही के 75 वर्षीय बोधीलाल दो दिन पूर्व घर से मुख्यालय आए थे। कालूपुर स्थित रेल लाइन में ट्रेन की चपेट में आने पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के एक पुत्र है। पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। परिजनोें ने बताया कि उनका मानसिक स्वास्थ्य कई माह से खराब चल रहा था। (संवाद)