चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकमाली गांव के पास हाईवे पर किराने का समान लेने जा रहे वृद्ध को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब स्थानीय लोगो ने देखा तो उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के चकमाली गांव निवासी मीरा देवी ने बताया कि उसके पति लक्ष्मी प्रसाद वर्मा (77) बुधवार की शाम घर से किराना का समान लेने दुकान जा रहे थे जब सड़क पार कर रहे थे तभी बांदा की ओर से आए एक पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। पिकअप लेकर चालक भाग निकला। जब स्थानीय लोगो ने देखा तो उसे आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सिचाई विभाग के रिटायर्ड पंप ऑपरेटर थे।